होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

By :  vijay
Update: 2025-03-15 13:22 GMT

भीलवाडा। महेश मित्र मंडल शास्त्री नगर द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन शास्त्रीनगर माहेश्वरी भवन मे आयोजित किया गया। अध्यक्ष सुशील मरोटिया ने बताया कि अतिथि के रूप में पूर्व सभापति रामपाल सोनी, लादूराम बांगड़, श्रीगोपाल राठी, केजी तोषनीवाल, कैलाश कोठारी, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती उपस्थित रहे। स्नेह मिलन के दौरान वरिष्ठजनों, प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। साथ ही होली के भजनों पर जमकर नृत्य करते हुए फागोत्सव मनाया। मंत्री अशोक चेचाणी ने बताया की 23 वरिष्ट जनो का सम्मान शॅाल व पगडी पहनाकर स्मृति चिन्ह भेट कर के किया गया। अंत मे मंडल परिवारो स्नेह भोज का आयोजन हुआ। आयोजन मे संरक्षक कंवरलाल पोरवाल, हरिनारायण मोदानी, बीबी गुप्ता, कोषाध्यक्ष रमेश बंग, राजेन्द्र समदानी, दिनेश पटवारी, दीपक समदानी, मनोज मण्डोवरा, शीतल सोडानी शिव नुवाल, सुनील लढ़ा, सुरेश पोरवाल, मनोज जागेटिया सहित कई सदस्यो का सहयोग रहा।        

Similar News