भीलवाड़ा हलचल की खबर का असर: पुर में जागा प्रशासन, नालों और नालियों की सफाई का कार्य शुरू
पुर उपनगर पुर के चारों वार्डों में नालो व नालियों की सफाई नहीं होने से कीचड़ भरा होने से कीटाणु उत्पन्न होने से आम जन में गंभीर बीमारियों के फैलने के डर के चलते आमजन द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार प्रेम शिक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जिला अध्यक्ष व राज्यपाल ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री रतनलाल आचार्य को अपनी पीड़ा जाहिर की गई जिस पर आचार्य ने आवाज उठाते हुए निगम के जिम्मेदार अधिकारियों व आयुक्त को सूचित करने के उपरांत भी कार्यवाही नहीं होने के कारण समाचार पत्रों व इलेक्ट्रिक मीडिया सोशल मीडिया द्वारा आवाज उठाई । जिस पर निगम के अधिकारियों ने अपनी नींद तोड़ते हुए नालियों की सफाई कर कीचड़ बाहर निकल गया।
तथा नगर परिषद स्वास्थ्य निरीक्षक के नेतृत्व में निगम के ही कर्मचारियों को लगाकर नालों के कीचड़ को एक तरफ करके पानी की निकासी चालू की गई।
जबकि इन नालों की सफाई के लिए निगम द्वारा करोड़ों रुपए का ठेका दिया गया है लेकिन ठेकेदार की लापरवाही व निगम के उच्च अधिकारियों की मिली भगत के चलते हैं नालों की सफाई समय पर नहीं करके बिना कार्य किये ही भुगतान उठाया जा रहा है । स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि हमारे द्वारा बार-बार ठेकेदार को नालों की सफाई हेतु बोला जाता है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
शहर के सभी बड़े नालों की सफाई का ठेका दिया हुआ है लेकिन सफाई नहीं होने पर हम सभी स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा सोमवार को हमारे उच्च अधिकारियों को लिखित में देकर भी नालों की सफाई के लिए अवगत करवाया गया।
आचार्य ने आमजन की समस्या उठाने के लिए सभी मीडिया का आभार व्यक्त किया।
आचार्य ने बताया कि नगर निगम का ठेकेदार बिना कार्य किए हर करोड़ों रुपए उठा रहा है जो उच्च अधिकारियों की मिली भगत से ही संभव है जो आमजन के साथ खिलवाड़ करके बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है इसकी भी उच्च स्तरीय जांच करने की मांग जिलाधीश भीलवाड़ा को पत्र लिखकर उनके संगठन द्वारा की जाएगी।
