जयकार समाज ने किया 43 यूनिट रक्तदान

Update: 2024-09-22 11:03 GMT

भीलवाड़ा। अखिल राजस्थान जयकार समाज विकास संस्था द्वारा रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन सिंधु नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक कार्यालय प्रभारी पूर्व महामंत्री भाजपा बाबूलाल टांक की अध्यक्षता व पद्मश्री जानकीलाल भांड, प्रदेश महासचिव दुर्गालाल बारेठ, सोहनलाल बागड़वा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।

जिलाध्यक्ष लादूलाल भांड ने बताया की इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष दुर्गालाल चौधरी, जिलामंत्री जगदीश प्रसाद डोगा, सभाध्यक्ष महादेव बराला, कोषाध्यक्ष भेरूलाल रेवल, प्रदेश मंत्री शंकरलाल चौधरी, सिंगोली श्याम धर्मशाला के अध्यक्ष गोपाल लाल बराला, प्रदेश संयुक्त महासचिव राजेंद्र कुमार बराला, देवीलाल जूटक, लादूलाल बारेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश कुमार बागड़वा, रामपाल डोडा उपस्थित रहे।

मानव सेवार्थ रक्तदान करने वाले लादूलाल फोगा, कैलाश कुमार बागड़वा, कुलदीप बारेठ, सूर्य प्रकाश रेवल, किशनलाल बागड़वा, प्रशांत फोगा, किरणदेवी फोगा, अंबालाल चौधरी ,नरेश बराला, शिवराज रेवल, दीपक चारण, अशोक कुमार रेवल, राजेंद्र कुमार बराला, राजकुमार रेवल, नारायण हालीमंगा, मयंक बारेठ, दीपक चारण, सुनील रेवल, आनंद कुमार राव, सत्यनारायण बराला, शंकर लाल चारण, दीपक सुंड्यालका, अभिषेक फोगा, गिरिराज सगदार, संतोष पोरवाड, देवीलाल बराला, शनि चारण, कमलेश छमंगा, ओमप्रकाश डोडा, नारायण डोडा, मुकेश कुमार डोडा, अनुज सगदार, योगेंद्र चारण, पप्पू चारण, हेमंत बागड़वा, भेरूलाल रेवल, नरेश सगदार, शिवराज रेवल, महावीर बराला एवं धनराज रेवल ने रक्तदान किया।

जिलामंत्री जगदीश प्रसाद डोगा ने बताया कि रक्तदाताओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया। रक्त संग्रहित करने के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा की ब्लड बैंक टीम का योगदान रहा।

Similar News