माली महासभा ने किया केन्द्रीय राज्यमंत्री का स्वागत

Update: 2024-09-23 11:17 GMT

भीलवाड़ा। राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली व महासभा के जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली के नेतृत्व में माली महासभा के पदाधिकारियों ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का गुलदस्ता भेंटकर माली समाज की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि माली समाज किसान वर्ग से आता है, ऐसे समाज के किसानों को जैविक खेते के बारे में अधिक से अधिक जानकारी होनी चाहिए। अगर किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जाए तो किसान जागरूकता के बाद जैविक खेती को अपना सकेंगे। जैविक खेती से भूमि की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है कम अंतराल पर सिंचाई नहीं करनी पड़ती है रासायनिक खाद पर निर्भरता कम हो जाती है कम लागत में बेहतर उपज जैविक खेती पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है।

केन्द्रीय राज्यमंत्री एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा आगमन पर महासभा के पदाधिकारियों ने समान किया। साथ ही माली महासभा के पदाधिकारियों से सामाजिक व राजनैतिक मुद्दों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर माली सैनी कर्मचारी संस्था के अध्यक्ष तोताराम माली, सचिव कन्हैयालाल माली, युवा महासभा जिलाध्यक्ष हरनारायण माली, फूले सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष शंकर लाल गोयल, राजकुमार माली, नानूराम गोयल, रोशन गढ़वाल सहित कई समाजजन उपस्थित थे।

Similar News