महिलाओं ने गणगौर की पूजा कर मांगी घर-परिवार की खुशहाली, श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गणगौर पर्व

By :  vijay
Update: 2026-03-21 08:12 GMT

 

लाडपुरा ( शिव लाल जांगिड़ ) कस्बे सहित क्षेत्र में गणगौर पर्व के तहत महिलाओं ने शनिवार को गणगौर का पूजन किया। कस्बे में स्थित भगवान श्री चारभुजा नाथ मंदिर के पास ठाकुर रणजीत सिंह शक्तावत के रावले में महिलाओं ने गणगौर का पूजन किया। अनुसार महिलाएं पूजन को अति शुभ माना जाता है। महिलाएं गणगौर की पूजा-अर्चना करती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। तत्पश्चात बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज धज कर महिलाओं ने 'गणगौर' पूजन किया और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। बुजुगों के अनुसार यह परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में 'पूजण गणगौर' के बाद महिलाओं द्वारा घर के बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गणगौर पर्व बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पर्व में, महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए व्रत और पूजा करती हैं।

गणगौर पर्व का महत्व

गणगौर पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व महिलाओं की आस्था और विश्वास को दर्शाता है, और इसमें महिलाएं अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं।

गणगौर पर्व की परंपराएं

गणगौर पर्व में महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, मेहंदी लगाती हैं, और पारंपरिक गीत गाती हैं। वे माता गौरी और भगवान शिव की पूजा करती हैं, और उनके लिए विशेष भोग तैयार करती हैं। वे ईसर-गणगौर की मूर्तियों को सजाती हैं और उनकी पूजा करती हैं। इस पर्व में महिलाओं का सामूहिक मिलना और सामाजिक समरसता का माहौल बनता है।

Similar News