गोविन्दपुरा में भगवान देवनारायण प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में विधायक उदयलाल भड़ाणा पहुंचे

By :  vijay
Update: 2025-05-01 17:39 GMT
गोविन्दपुरा में भगवान देवनारायण प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में विधायक उदयलाल भड़ाणा पहुंचे
  • whatsapp icon



चांदरास ग्राम पंचायत के गोविन्दपुरा ग्राम में नवनिर्मित श्रीं गुड़ा का देवनारायण भगवान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कलश स्थापना का आयोजन किया जा रहा है।। घोड़ास डांग के हनुमानजी के महंत साकेत बिहारी दासजी महाराज के सानिध्य में पंडित यज्ञाचार्य अभिषेक शास्त्री एवं भवानी शंकर शर्मा व पांच पंडितों के मुखारविंद से उच्चारित वैदिक मंत्रोच्चार से चौथे दिन श्रीं गुड़ा का देवजी देवनारायण मंदिर में पांच दिवसीय यज्ञ हवन किया जा रहा। दिन में बारह बजे से तीन बजे तक दिन भर भजन कीर्तन में भजनों एवं हवन-यज्ञ में महिलाए पुरुष नाचते झुमते नजर आ रहे थे।चौथै दिन हवन यज्ञ में 21 जौडो ने भगवान देवनारायण के 1008 नाम से 21 जौडो ने शाखलिय ,घीरत की आहुतियां दीं। देवनारायण विष्णु महायज्ञ में 21 जौडो ने भगवान को घृत घी का अधिवास करवा कर आहुतियां दीं। वहीं क्षैत्र के विधायक उदयलाल भड़ाना नवनिर्मित श्रीगुड़ा का देवजी देवनारायण भगवान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में समीलीत हुए। जिनका कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। उसके बाद शाम को प्रसादी आयोजन हुआ। जिसमें गोविनदपुरा के समस्त ग्रामवासियों ने भाग लिया।

Tags:    

Similar News