वी क्लब लाडली की आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न

भीलवाड़ा - वी क्लब लाडली की अध्यक्ष वी ममता शर्मा ने आज जानकारी दी कि वी प्रांतीय अध्यक्ष वी मंजू पोखरना ने वी क्लब लाडली की आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न की। यह महत्वपूर्ण दौरा क्लब अध्यक्ष वी ममता शर्मा के निवास स्थान पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में वी क्लब लाडली की सदस्यों ने प्रांतीय अध्यक्ष मंजू पोखरना, प्रांतीय सचिव श्रीमती पुष्पा मेहता और रीजन चेयरपर्सन अर्चना सोनी का तिलक, माला और अभिनंदन पत्र भेंट कर भव्य स्वागत किया।
इसके पश्चात, वी क्लब लाडली द्वारा इस वर्ष भर में किए गए विभिन्न सेवा कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान, देश में वर्तमान में उत्पन्न हुई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों पर भी प्रकाश डाला गया। प्रांतीय अध्यक्ष वी मंजू पोखरना ने सभी सदस्यों को जागरूक और सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का आवश्यक रूप से पालन करने पर जोर दिया।
प्रांतीय सचिव वी पुष्पा मेहता ने वी क्लब लाडली द्वारा वर्ष भर किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों की सराहना की और क्लब के सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। आगामी नए सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर, प्रांतीय अध्यक्ष वी मंजू पोखरना और प्रांतीय सचिव पुष्पा मेहता ने वी क्लब लाडली की अध्यक्ष ममता शर्मा, सचिव सुधा बुलिया, प्रोजेक्ट डायरेक्टर पिंकी सोनी, रजनी जैन, मैना जैन, मधु सिसोदिया, मधु काबरा, मधु शर्मा और वी क्लब उड़ान की अध्यक्ष माया शर्मा, निशा सोनी, गुणमाला अग्रवाल का भी स्वागत एवं सम्मान किया।
वी क्लब लाडली द्वारा बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ प्रांतीय अध्यक्ष वी मंजू पोखरना और प्रांतीय सचिव वी पुष्पा मेहता की इस आधिकारिक यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।