गरीब की थाली से दूर हो रहा प्याज व लहसून

Update: 2024-10-04 09:16 GMT

भीलवाड़ा। जिले में अच्छी बारिश के बावजूद भी कई सब्जियों  के भाव चढ़ गए। लेकिन इन सब्जियों को लड़का लगाने वाले लहसून व प्याज को महंगाई का तगड़ा तड़का लगा है जिससे प्याज व लहसुन और टमाटर गरीब की थाली से दूर हो रहा है। प्याज व टमाटर के भाव लगभग बराबर चल रहे हैं। टमाटर 60 रुपए व प्याज 70 रुपए किलो तक बिक रहा है।  लहसुन 350 से 400 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। गृहणियों का कहना है कि शहर में टमाटर 60 रुपए व प्याज 60 से 70 रुपए किलो तक बिक रहा है। हर साल मौसम की वजह से सब्जियां महंगी हो जाती है। प्याज 60 से 70 रुपये किलो मिल रहा है। धनिया और लहसुन के दाम अभी बढ़े हैं।

किसानों का कहना है कि इस बार प्रदेश में गर्मी के साथ बारिश भी ज्यादा हुई जिसकी वजह से पैदावार कम हुई। पैदावार कम होने से मंडियों में आवक कम है। इससे दाम आसमान छूने लगे हैं। प्याज के थोक व्यापारियों का कहना है कि पिछले हफ्ते से प्याज के दाम बढ़े। मंडियों में थोक भाव 35 से 40 रुपए किलो बिकने लगा है। बाजारों में 60 से 70 रुपए में बिक रहा है। आने वाले दिनों में प्याज और महंगा हो सकता है। भिंडी, तुराई, लौकी और शिमला मिर्च भी महंगी हो गई। टमाटर मंडियों में थोक 40 से 45 रुपए किलो है। बाजारों 60 से 70 रुपए किलो बिक रहा है। सब्जियां में 10 से 15 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी आई है।

नाम

 थोक भाव 

फुटकर

लहसुन 

250 

350-400

भिंडी 

30 

35- 40

आलू 

25-29

 35-40

प्याज 

50 

60- 70

हरी मिर्च

45 

50-60

करेला 

60 

70-80

टमाटर 

50 

70-80

तोराई 

50 

60-70

लौकी 

20-25 

35-40



Similar News