परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई, निकाली शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से किया भव्य स्वागत

By :  vijay
Update: 2025-04-30 07:12 GMT
परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई, निकाली शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से किया भव्य स्वागत
  • whatsapp icon

भीलवाड़ा। ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम की जयंती देश-विदेश में निवास करने वाले ब्राह्मण समाज के सभी परिवारों ने धूमधाम से मनाई। इस मौके पर भीलवाड़ा में आयोजित परशुराम जयंती के उपलक्ष में निकाली गई रैली पर सिखवाल एकता मंच संस्थान ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर पुष्प वर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया। संस्थान प्रवक्ता अक्षय शर्मा ने बताया कि इस मौके पर संस्थान संरक्षक सत्यदेव व्यास, मोहनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष नानूराम शर्मा, प्रदेश सचिव बालू लाल उपाध्याय, एडवोकेट विष्णु दत्त शर्मा, AEN अनिल शर्मा सहित कई समाज जन उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News