राजेन्द्र मार्ग स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में फिर लहराया परचम

By :  vijay
Update: 2026-03-24 10:44 GMT

भीलवाड़ा |मंगलवार को दोपहर 01.00 बजे घोषित हुए माध्यमिक बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में राजस्थान के सबसे बड़े राजकीय छात्र विद्यालय राजेन्द्र मार्ग स्कूल के विद्यार्थियों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अव्वल रहते हुए विद्यालय का 92.58 प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह गहलोत ने बताया कि सत्र 2025-26 में कक्षा 10 में 364 विद्यार्थी पंजीकृत हुये, जिसमें से 337 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिनमें 132 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 173 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी व 32 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

छात्र वैभव साहू ने 95.67% प्राप्त करते हुये प्रथम स्थान प्राप्त किया, अनमोल उपाध्याय ने 92.00% प्राप्त करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा देवांग जोशी ने 91.17% प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संस्थाप्रधान ने श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने पर स्टॉफ साथियों तथा विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद दिया।

Similar News