भीलवाड़ा शहर महिला मंडल के तत्वावधान में निजी फार्म हाउस पर एक स्नेहिल गेट-टुगेदर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की बहनों ने उत्साह, उमंग एवं सौहार्द के साथ सहभागिता की। मंडल संरक्षिका मंजू सिंघवी ने बताया कि
इस अवसर पर भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप सभी उपस्थित सदस्यों का तिलक व अपर्णा एवं स्वागत गिफ्ट द्वाराद्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत गरिमामय बन गया। अध्यक्ष मधु लोढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
चेयर रेस प्रतियोगिता में प्रथम ऋतु जैन द्वितीय रेखा पानगढ़िया रहीं।
हिप हिप हुर्रे प्रतियोगिता में प्रथम पुष्पा चोपड़ा एवं द्वितीय इंद्राजी खमेसरा रहीं।
सरप्राइज क्वेश्चन प्रतियोगिता में शांता बाई वीरवाल, सुशीला खमेसरा रेखा डांगी, अभिलाषा पनगढ़िया अनीता खारीवाल सहित अन्य बहनों को सम्मानित किया गया। इसी के साथ में सितोलिया यस नो प्रतियोगिता शब्द के साथ में गाना प्रतियोगिता रस्सी कूद प्रतियोगिता और हाउजी कई प्रकार के पारंपरिक खेलों के साथ में मनोरंजन किया गया
कार्यक्रम में संग के संरक्षक रामसिंह चौधरी, नाथूलाल छाजेड़, दलपत डांगी अध्यक्ष आनन्द पिपाड़ा, मंत्री पारसमल कुकड़ा, लक्ष्मीलाल खमेसरा एवं प्रदीप सिसोदिया का निशांत चौधरी पिंटू बिलवाड़ीया की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्हीं के सानिध्य में प्रतिवर्ष गुलाबपुरास्वाध्याय संग की परीक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाली बहनों का सम्मान किया गया, जिसमें पिंकी जी कोठारी एवं रेखा पानगढ़िया को सम्मानित किया गया।
साथ ही वर्षभर महिला मंडल के कार्यों में विशेष सहयोग प्रदान करने वाली बहनों में से प्रतिवर्ष दो बहनों का चयन कर सम्मान किया जाता है। इस वर्ष यह सम्मान इंद्रा खमेसरा एवं तारा छाजेड़ को प्रदान किया गया। मंत्री अर्पिता खमेसरा ने बताया कि कार्यक्रम में मंडल की अनेक बहनें उपस्थित रहीं, जिनमें प्रमुख मार्गदर्शी का
सुशीला छाजेड़, प्रेमबाई खमेसरा, ललिता पीपाड़ा सुनीता बागचार नमिता डांगी डिंपल सिंघवी अरुणा पोखरणा चंचल छाजेड़, , सुलेखा लोढ़ा, मंजू नागोरी, सुनीता नागोरी, मधु खमेसरा, सुशीला खमेसरा, रवीना पोखरना, ललिता खमेसरा, डिंपल सिंगवी, कोमल जैन, रीना जैन, ज्योति खारिवाल इंदु खटोड़ नीता खटोड़ आशा कुकड़ा पुष्पा खमेसरा पायल चौधरी प्रिया लोढ़ाआशा खमेसरा मीना रूनीवाल मीना मारू सीमा खमेसरा मनीषा बाफना पारस देवी बाफना संगीता सुराणा , बालिका मंडल की अध्यक्षा आयुषी लोढ़ा ओर केशियर नव्या बापना आदि उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी स्नेह, संगठनात्मक एकता एवं महिलाओं के बीच सहयोग भावना को सुदृढ़ करना रहा। अंत में महिला मंडल की ओर से सभी आगंतुकों के प्रति आभार अभिव्यक्त रेखा जी डागी ने किया। उसके बाद सभी ने भोजन ग्रहण किया।
