महर्षि पाराशर जयंती पर वाहन रैली, शोभायात्रा और महाआरती

By :  vijay
Update: 2025-04-28 18:00 GMT
महर्षि पाराशर जयंती पर वाहन रैली, शोभायात्रा और महाआरती
  • whatsapp icon

पारोली। महर्षि पाराशर जयंती पर भीलवाड़ा में समाज के लोगों ने भव्य वाहन रैली और शोभायात्रा निकाली। सुबह महर्षि पाराशर की विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके बाद वाहन रैली निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान महर्षि पाराशर के जयकारे गूंजे।

शोभायात्रा सुभाष नगर छोटी पुलिया से शुरू हुई। यह जैल तिराया, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार, श्री गेस्ट हाउस, रोडवेज बस स्टैंड, लव गार्डन होते हुए वापस छोटी पुलिया स्थित पाराशर छात्रावास पहुंची। यहां महर्षि पाराशर को छप्पन भोग धराया गया। सामूहिक महाआरती के बाद भोग का प्रसाद वितरित किया गया।

समाज के लोगों ने इस मौके पर एकता और संगठित होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। जलेबी रेस और चेयर रेस में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए गए। समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक समय भोज का आयोजन हुआ।

Tags:    

Similar News