इलेक्ट्रॉनिक और सेमीकंडक्टर पर बड़ा दांव40 हजार... ... बजट भाषण में वित्त मंत्री बोलीं- इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं'
इलेक्ट्रॉनिक और सेमीकंडक्टर पर बड़ा दांव
40 हजार करोड़ का प्रावधान: देश में इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के उत्पादन को रफ्तार देने के लिए 40,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
सेमीकंडक्टर मिशन: भारत को चिप मेकिंग में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'सेमीकंडक्टर मिशन' के तहत इंडियन आईपी (IP) और सप्लाई चेन बनाने पर जोर दिया जाएगा।
साइंस और रिसर्च को मिलेगी नई दिशा
1000 क्लीनिकल साइट्स: चिकित्सा और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए देश भर में 1000 मान्यता प्राप्त क्लीनिकल साइट्स बनाई जाएंगी। यहाँ वैज्ञानिक रिव्यू और आधुनिक रिसर्च की जा सकेगी।
रेयर अर्थ मिनरल्स: मोबाइल, लैपटॉप और डिफेंस तकनीक में इस्तेमाल होने वाले 'रेयर अर्थ मटेरियल' के लिए ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में डेडिकेटेड मिनरल पार्क और फेसिलिटी बनाई जाएगी।
Update: 2026-02-01 05:48 GMT