बज ट 2026: देश में शुरू होंगे 20 नए जल... ... बजट भाषण में वित्त मंत्री बोलीं- इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं'
बज ट 2026: देश में शुरू होंगे 20 नए जल मार्ग; वाराणसी-पटना में रिपेयरिंग हब और 'सी-प्लेन' योजना का ऐलान
बजट भाषण को आगे बढ़ाते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने के लिए 'ब्लू इकोनॉमी' (Blue Economy) पर बड़ा दांव लगाया है। सरकार ने जलमार्गों के विस्तार और समुद्री विमान सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे हैं।
जलमार्गों का बिछेगा जाल
20 नए जल मार्ग: वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि अगले 5 वर्षों में देश में 20 नए जल मार्ग (Waterways) शुरू किए जाएंगे। इससे माल ढुलाई की लागत में भारी कमी आएगी।
जहाज मरम्मत सुविधा: गंगा नदी और अन्य प्रमुख जलमार्गों को बढ़ावा देने के लिए वाराणसी और पटना में अत्याधुनिक जहाज मरम्मत (Ship Repair) सुविधाएं स्थापित की जाएंगी।
अब पानी से भरेगी उड़ान: सी-प्लेन योजना
VGF स्कीम: देश में पर्यटन और कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सी-प्लेन (समुद्री विमान) वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) योजना शुरू होगी। इससे जलाशयों और समुद्र तटीय क्षेत्रों के बीच हवाई यात्रा सुगम और सस्ती हो सकेगी।
