देश में दौड़ेंगी 'बुलेट' जैसी ट्रेनें; वित्त... ... बजट भाषण में वित्त मंत्री बोलीं- इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं'
देश में दौड़ेंगी 'बुलेट' जैसी ट्रेनें; वित्त मंत्री ने किया 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान!
भीलवाड़ा | भारतीय रेल को आधुनिक बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने आज बजट में सबसे बड़ा धमाका किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा है।
इन रूटों पर चलेगी हाई-स्पीड ट्रेन:
संसद में पेश किए गए प्रस्ताव के अनुसार, निम्नलिखित रूटों पर हाई-स्पीड कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे:
मुंबई से पुणे (महाराष्ट्र की आर्थिक धुरी को जोड़ेगा)
पुणे से हैदराबाद
हैदराबाद से बेंगलुरु (IT हब्स का सीधा जुड़ाव)
हैदराबाद से चेन्नई
चेन्नई से बेंगलुरु
दिल्ली से वाराणसी (उत्तर भारत का प्रमुख रूट)
वाराणसी से सिलिगुड़ी (पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी)
Update: 2026-02-01 06:03 GMT
