वंदे भारत एक्सप्रेस में नशे की खेप: 24 किलो गांजे के साथ दो युवतियां गिरफ्तार

Update: 2026-03-22 05:01 GMT


​रायपुर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस से दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। युवतियों के पास मौजूद सूटकेस से 24 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पकड़ी गई आरोपी युवतियां बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र की रहने वाली हैं।

​विशाखापत्तनम से ला रही थीं नशा

जानकारी के अनुसार, एनसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि विशाखापत्तनम की ओर से दो युवतियां भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर लौट रही हैं। सूचना के आधार पर टीम ने शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे रायपुर स्टेशन पर घेराबंदी की। जैसे ही ट्रेन पहुंची और युवतियां वीआईपी गेट से बाहर निकलने लगीं, टीम ने उन्हें दबोच लिया।

​सूटकेस में छिपा रखा था गांजा

तलाशी के दौरान युवतियों के सूटकेस से गांजे के पैकेट बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीलम राठौर (23) और रीना वर्मा (21) के रूप में हुई है। आरपीएफ और एनसीबी की टीम अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह खेप कहां सप्लाई की जानी थी और इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News

सावधान! 'खाकी' के भेष में बड़ी लूट:: सस्‍ता सोना दिलाने के नाम पर 40 लाख की डकैती, ठगों का जाल फैला

'सुपारी' लेकर नीयत बदली: माँ-बेटे ने दी थी बड़े बेटे की 'सुपारी',: किलर ने माँ को ही निपटाया और लूट लिया घर, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा