शिवरात्रि की सुबह खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

Update: 2026-02-15 03:27 GMT

मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शिवरात्रि महोत्सव की सुबह एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। तड़के करीब 4 बजे बुनालीधार के समीप एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें तीन नौजवानों की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

​बिना बताए घर से निकले थे दोस्त

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 4 बजे बगस्याड निवासी योगराज की जीप (HP65 5148) लेकर चार दोस्त घर से बिना किसी को बताए निकले थे। घर से लगभग 24 किलोमीटर दूर लंबाथाच-कलहणी सड़क पर बूनालीधार के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी करीब 200 मीटर गहरी खाई में समा गई। हादसे में गाड़ी के मालिक योगराज के बेटे हार्दिक की भी मौत हो गई है।

​मौके का मंजर और रेस्क्यू

​हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक गाड़ी से बाहर गिरे हुए थे, जबकि दो अंदर फंसे थे।

​दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

​तीसरे युवक की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई।

​चौथे युवक का गंभीर हालत में उपचार जारी है।

Similar News