अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से, एक जुलाई से 28 अगस्त के बीच होगी यात्रा
नई दिल्ली । सालाना अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे. एक जुलाई से 28 अगस्त के बीच अमरनाथ यात्रा होगी. 13 से 70 वर्ष की उम्र के तीर्थयात्री ही रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे. छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाएं भी पात्र नहीं होंगी. रजिस्ट्रेशन आधार आधारित बायोमेट्रिक E-KYC के जरिए होगा. 8 अप्रैल 2026 के बाद जारी वैध अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा कराना होगा.
जारिए मुख्य नियम और शर्तें:
-उम्र सीमा: केवल 13 से 70 वर्ष के तीर्थयात्री ही रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे.
-गर्भवती महिलाएं: 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाएं यात्रा के लिए पात्र नहीं होंगी।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया:
-आधार आधारित बायोमेट्रिक E-KYC के जरिए रजिस्ट्रेशन होगा.
स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (CHC):
8 अप्रैल 2026 के बाद जारी वैध अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी होगा. आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा हर साल जम्मू-कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा तक की कठिन तीर्थयात्रा होती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं.
