अमरनाथ यात्रा,: शाम ढलते ही डमरू और घंटियों से गूंजती है घाटी,लंगरों में लगते हैं हर-हर महादेव के नारे, दिखता हे अलग नजारा..

Update: 2025-07-06 03:47 GMT
शाम ढलते ही  डमरू और घंटियों से गूंजती है घाटी,लंगरों में लगते हैं हर-हर महादेव के नारे, दिखता हे अलग नजारा..
  • whatsapp icon


हसीन वादियां और आस्था का सैलाब का अलग ही रूप अमरनाथ यात्रा में देखने को मिल रहा है यहां ऊंचे ऊंचे पहाड़ों के बीच ठंडी बर्फ में डमरू की आवाज और हर हर महादेव की गूंजे एक अलग ही नजर आप पेश कर रही है ना लोगों में आतंक का डर है और नहीं किसी तरह काम है बस उनके कदम बाबा के दरबार की ओर बढ़ने के लिए आतुर नजर आते हैं और रात को भजन कीर्तन में रमें में दिखते है।



 


बालटाल के रास्ते अमरनाथ तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए सजे लंगर शाम होते ही भोले की भक्ति में डूब रहे हैं। एक साथ, एक ही समय करीब तीन दर्जन से अधिक लंगरों में शाम के समय आरती शुरू होती है तो पूरी घाटी हर हर महादेव, जय भोले और बाबा बर्फानी के जयकारे से गूंज उठती है। चारों तरफ अगरबत्ती, धूप और हवन की सुगंध फैल रही है। राह चलते श्रद्धालु भी आरती में शामिल हो रहे हैं।



 बालटाल के रास्ते बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पवित्र गुफा की ओर जाने वाले मार्ग पर विभिन्न प्रदेशों के 40 से अधिक लंगर लगे हुए हैं। इसमें कोई हरियाणा और पंजाब का है तो कोई दिल्ली और यूपी का दानवीर भोले का भक्त। सभी अलग-अलग प्रदेशों के लेकिन सभी के बीच एक बात समान है कि चौबीस घंटे भोले के भक्तों की सेवा के दौरान शाम सात और साढ़े सात बजे के बीच सभी जगह एक साथ महादेव की आरती शुरू होती है। कुछ लंगरोंं में तो रोजाना हवन भी हो रहा है




 


श्री शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा मानसा पंजाब लंगर के डॉ. प्रेमचंद के मुताबिक बालटाल घाटी में सूर्यास्त शाम करीब साढ़े सात बजे होता है। लिहाजा इसी दौरान महादेव की आरती कर ली जाती है, क्योंकि सूर्यास्त के बाद आरती करना उचित नहीं माना जाता है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर के रहने वाले राजेश ने शिव शक्ति मानव सेवा समिति नाम से लंगर लगाया है।


Bhilwarahalchal.com 


 


वह कहते हैं कि शाम के समय सभी लंगरों में एक साथ आरती होने से पूरी घाटी में सिर्फ बाबा बर्फानी की ही गूंज सुनाई देती है। डमरू और घंटी की आवाज के बीच भोले की स्तुति करना मन को काफी सुकून पहुंचाता है। शिव गौरी सेवा मंडल चंडीगढ़ के मनप्रीत सिंह कहते हैं कि एक साथ आरती करने का आनंद अत्यंत ही सुखद होता है। ऐसा लगता है कि मानों बाबा बर्फानी सामने विराजमान हैं और आशीर्वाद दे रहे हैं।



 


Tags:    

Similar News