जोगणियां माताजी में पंचकुंडीय महायज्ञ के साथ शारदीय नवरात्रि महोत्सव संपन्न

Update: 2025-10-02 02:12 GMT

👉

बेगूं। जोगणियां माताजी शक्तिपीठ पर बुधवार को पंचकुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर बूंदी के पूर्व राजपरिवार के वंशवर्धन सिंह ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर यज्ञ में आहुतियां दीं।




 

संस्थान अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि वेद विद्यालय के पंडित नारायण लाल शर्मा की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ की पूर्णाहुति की गई। हवन के बाद महाआरती एवं पूजन संपन्न हुआ। इसी के साथ शतचंडी पाठ, अखंड रामायण, देवी भागवत कथा, गायत्री पुरुश्चरण और रामलीला सहित विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों का समापन भी हुआ।

  श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, गणमान्य रहे मौजूद

नवरात्रि के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान जयपुर एटीएस के डीआईजी राममूर्ति जोशी ने भी जोगणियां माताजी के दर्शन किए और मेनाल जलप्रपात का अवलोकन किया। उनका संस्थान की ओर से स्वागत किया गया। बेगूं डीएसपी अंजलि सिंह, थानाधिकारी शिवलाल मीणा सहित कई गणमान्य भी मौजूद रहे।

### वीर रस से गूंजा पंडाल

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नागपुर की प्रसिद्ध कवयित्री श्रद्धा शौर्य ने वीर रस की रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने पन्ना धाय के बलिदान, महाराणा प्रताप के शौर्य, मेवाड़ के पराक्रम और मां दुर्गा पर आधारित काव्य पाठ प्रस्तुत किया। कवयित्री ने कहा कि *“चूड़ियां कमजोरी का नहीं, बल्कि वीरता का प्रतीक हैं।”*


 

Similar News