खत्म हो चुकी है भद्रा, जाने कब से कब तक का था समय

By :  vijay
Update: 2024-10-20 08:47 GMT

आज यानी 20 अक्तूबर को सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। करवा चौथ का यह पर्व सूर्योदय से 2 घंटे पूर्व सरगी के साथ ही आरंभ हो गया है। जो महिलाएं व्रत रख रही हैं उन्होंने सुबह ब्रह्म मुहूर्त में सरगी खाकर व्रत का संकल्प लिया है। अब सुहागिन महिलाएं पूरा दिन बिना अन्न और जल के निर्जला उपवास करेंगी। शाम में पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर महिलाएं अपना व्रत का पारण करेंगी। बिना चांद को देखें ये व्रत पूरा नहीं माना जाता है। करवा चौथ की तिथि शुरू होने से पहले ही भद्रा लग चुकी है। हालांकि वो अब समाप्त हो चुकी है लेकिन लोगों के मन में भद्रा को लेकर थोड़ा भय बना रहता है ऐसे में आयी जानते हैं कब से कब तक था भद्रा का समय और साथ ही पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय भी जानते हैं।

करवा चौथ 2024 पर भद्रा का समय

आज यानी करवा चौथ के दिन भद्रा प्रातः काल ही मात्र 21 मिनट के लिए ही थी, जिसका वास स्थान स्वर्ग था। भद्रा का समय प्रातः 6 बजकर 25 मिनट से प्रातः 6 बजकर 46 मिनट तक ही था।

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त

कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ: 20 अक्तूबर प्रातः 6 बजकर 46 मिनट से होगा।

कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त : 21 अक्तूबर प्रातः 4 बजकर 16 मिनट पर

करवा चौथ की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त: सायं 5 बजकर 46 मिनट से सायं 7 बजकर 2 मिनट तक का रहेगा।

चंद्रोदय का समय

20 अक्टूबर 2024 यानी करवा चौथ के दिन शाम 7 बजकर 54 मिनट पर चांद दिखाई देगा।

करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद...

शहर समय

दिल्ली Karwa Chauth Moon Time Delhi रात 07:53

नोएडा Karwa Chauth Moon Time Noida रात 07:52

मुंबई Karwa Chauth Moon Time Mumbai रात 08:36

कोलकाता Karwa Chauth Moon Time Kolkata रात 07:22

चंडीगढ़ Karwa Chauth Moon Time Chandigarh रात 07:48

पंजाब Karwa Chauth Moon Time Punjab रात 07:48

जम्मू Karwa Chauth Moon Time Jammu रात 07:52

लुधियाना Karwa Chauth Moon Time Ludhiana रात 07:52

देहरादून Karwa Chauth Moon Time Dehradun रात 07:24

शिमला Karwa Chauth Moon Time Simla रात 07:47

पटना Karwa Chauth Moon Time Patna रात 07:29

लखनऊ Karwa Chauth Moon Time Lucknow रात 07:42

कानपुर Karwa Chauth Moon Time Kanpur रात 07:47

प्रयागराज Karwa Chauth Moon Time Prayagraj रात 07:42

इंदौर Karwa Chauth Moon Time Indore रात 08:15

भोपाल Karwa Chauth Moon Time Bhopal रात 08:07

अहमदाबाद Karwa Chauth Moon Time Ahmedabad रात 08:27

चेन्नई Karwa Chauth Moon Time Chennai रात 08:18

बंगलूरू Karwa Chauth Moon Time Bengaluru रात 08:30

जयपुर Karwa Chauth Moon Time Jaipur रात 08:05

 

Similar News