वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी-रोमांस से भरपूर

Update: 2025-09-16 08:37 GMT


मुंबई। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। टीज़र और गानों के बाद से ही चर्चा में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में कॉमेडी और रोमांस की भरपूर डोज दिखाई दे रही है।

ट्रेलर में क्या है खास

करीब 2 मिनट 54 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत वरुण धवन और सान्या मल्होत्रा के रिलेशन से होती है, जबकि जाह्नवी कपूर और रोहित सराफ कपल नज़र आते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब रोहित और सान्या शादी करने वाले होते हैं। इसके बाद वरुण और जाह्नवी मिलकर अपने एक्स को जलाने और शादी तुड़वाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान कई मज़ेदार और रोमांटिक हालात पैदा होते हैं। अब अंत में वरुण-जाह्नवी अपने मिशन में सफल होते हैं या फिर खुद एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं, यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।


Full View


स्टारकास्ट और रिलीज डेट

फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में वरुण और जाह्नवी के साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं।

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ इस साल 2 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस का कहना है कि फिल्म की वाइब ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी लग रही है।

Similar News