नवरात्र पर असावरा माता में पहल सेवा संस्था द्वारा भोजन महाप्रसादी का आयोजन शुरू

Update: 2024-10-04 11:57 GMT

निंबाहेड़ा। नगर की प्रमुख सामाजिक सेवा संस्था "पहल" द्वारा विगत 9 वर्षो से लगातार मेवाड़ के प्रमुख शक्तिपीठ श्री असावरा माताजी में जरूरतमंदो एवं श्रद्धालुओं को भोजन प्रकल्प का आयोजन महाप्रसादी के रूप में किया जाता है। इसी क्रम में गुरुवार को नवरात्रा के प्रथम दिवस एवं भोजन सेवा प्रकल्प के दूसरे दिन पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने भोजन सेवा कर लाभ लिया।

इस दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नीलेश मेहता, कमलेश बुनकर, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, महामंत्री आशीष टांक सहित रविन्द्र भूतड़ा, विशाल सोनी, नवीन खंडेलवाल, वीरेंद्र मारू आदि मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि नवरात्रा के पावन पर्व पर माँ असावरा में स्तिथ तालाब परिसर पर नवरात्रि के नो दिनों तक जरूरतमंदों के भोजन प्रसादी प्रकल्प आयोजन अनवरत किया जाता रहा है।

संस्था के नितेश सिंघवी के अनुसार सर्वपितृ अमावस्या से नवरात्रा की अष्टमी तक असावरा माता के दरबार में श्रद्धालुओं का आवागमन ज्यादा रहता हे। पहल संस्था द्वारा प्रतिदिन सायं 4.30 बजे से 6.30 तक दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया जायेगा।

Similar News