जिण दिन कल्लो जनमियों,जग में कीधो नाम

Update: 2025-08-02 10:36 GMT

चित्तौडग़ढ़  जिण दिन कल्लो जनमियों,जग में कीधो नामगयावागड़ क्षेत्र की धर्म नगरी एवं परम् पूज्य पिठाधिश्वर ब्रम्हलीन गुरुदेव महंत गौतमदास महाराज की पावन तपोभूमि श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर डूंगरपुर मे परम् पूज्य गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में1008 शेषावतार कल्लाजी महाराज का पावन जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया।

राजपुर धाम पर प्रातः भगवान श्री कल्लाजी महाराज का पंचामृत अभिषेक कर मनमोहन श्रंगार किया गया। आचार्य कमल पंड्या एवं सह आचार्य हरित कुमार श्रीमाली द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ धर्म यज्ञ में भक्तो ने आहुति दी। गुरुदेव महंत गोपालदास जी महाराज द्वारा परम्परगत रूप से श्री कल्लाजी महाराज के गेमर(बाम्बी) पूजन,शक्ति पूजन, खड़क पूजन, गुरु गादी पूजन कर केसर कसुम्बा का भोग लगाया गया। दोपहर में ध्वजा परिवर्तन, वैदिक यज्ञ पूर्णाहुति, महाआरती के पश्चात श्री कल्लाजी महाराज का दिव्य दरिखाना सजाया गया जिसमे गुरुदेव महंत गोपालदास जी महाराज द्वारा कल्लाजी महाराज का आवाहन कर गादी पर विराजमान होकर भक्तो को आशीर्वाद एवं आशीर्वचन दिया गया। अपने आराध्य देव के दर्शन एवं गुरुदेव महंत के आशीर्वाद के साथ अपने एवं अपने परिवार की खुशहाली के लिए धाम पर दिनभर भक्तो का ताता लगा रहा। धाम पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया जिसमे धाम पर पधारे सभी भक्तो ने महाप्रसाद ग्रहण किया। सभी भक्तो ने अपने आराध्य देव श्री कल्लाजी महाराज के जन्मोत्सव पर खूब लाड़ लड़ाए, पुष्प वर्षा की और भजनो पर जमकर आनंद लिया पूरा परिसर कल्लाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा इस अवसर पर कई राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक संग़ठनों के पदाधिकारी एवं वागड़, गुजरात, मेवाड़ सहित दूर दराज के कई भक्त गण उपस्थिति हुए।

Tags:    

Similar News