विधायक भाटी ने किए भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन।

Update: 2026-03-15 17:00 GMT



मण्डफिया - शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने रविवार को मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी (मण्डफिया) पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। विधायक भाटी ने मन्दिर में राजभोग आरती के दौरान दर्शन कर प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। औसरा पुजारी ने चरणामृत, तुलसी पत्र, महाप्रसाद एवं उपरना भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मन्दिर मण्डल सदस्य पवन तिवारी, सूर्यप्रताप सिंह गुढ़ा, कैलाश गाडरी, अर्पित तिवारी, राधे सुथार भादसोड़ा, ऋषभ वैष्णव, राहुल सोनी, रमेश गाडरी आदि उपस्थित थे।

Similar News