हीट वेव से बचाव: चिकित्सा विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बेड आरक्षित
By : vijay
Update: 2026-03-24 16:50 GMT
चित्तौड़गढ़ | बढ़ते तापमान को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. ताराचन्द गुप्ता ने सभी चिकित्सा संस्थानों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल में 10 और पीएचसी स्तर पर 2 बेड लू-तापघात के मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। मनरेगा स्थलों पर ओआरएस पैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।