सावन की उमंग, आलाप के संग सुरभि कार्यक्रम 31 अगस्त को
चित्तौड़गढ़। स्थानीय सांस्कृतिक संस्था आलाप द्वारा विगत 7 वर्षों से सिने जगत के प्रसिद्ध पार्श्वगायकों को समर्पित संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की शृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष “सुरभि 2025” कार्यक्रम का आयोजन 31 अगस्त (शनिवार) को शाम 7 बजे भरत बाग़, चामटीखेड़ा चौराहा पर किया जाएगा।
कार्यक्रम में लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ फ़िल्मी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। मौसम की संभावना को ध्यान में रखते हुए वॉटरप्रूफ डोम की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
इस आयोजन की खास बात यह है कि संस्था द्वारा न केवल प्रसिद्ध गायकों को सम्मानित किया जाता है, बल्कि यह मंच स्थानीय प्रतिभाओं को निःशुल्क प्रदर्शन का अवसर भी प्रदान करता है। इच्छुक कलाकार संस्था के चामटीखेड़ा स्थित कार्यालय में संपर्क कर ‘आलाप’ का हिस्सा बन सकते हैं।
संस्था से जुड़े प्रमुख सदस्यों में संस्थापक अनिल शिशोदिया, अध्यक्ष मुकेश सपरा, दिनेश पुरी, संयम पुरी, हैमांग सोलंकी, मधुसूदन रांधड़, सुबोध व्यास, प्रखर पुरी, तरुण राज शर्मा, सुधीर नामा, संजय कोडली, अदिति सुराणा, रुचिका सोलंकी, पिंकी, कृष्णा वैष्णव व जीनीता लोधा शामिल हैं।