अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश: डॉक्टर पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित राजस्थान के 12 लोग की जान गई

By :  vijay
Update: 2025-06-12 13:26 GMT
डॉक्टर पति-पत्नी और तीन बच्चों  सहित राजस्थान के 12 लोग  की जान गई
  • whatsapp icon


 अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में प्रदेश के 6 परिवार के लोग शामिल है, इनमें 5 बांसवाड़ा, 4 उदयपुर, एक-एक बालोतरा और बीकानेर के रहने वाले हैं।





 

डॉक्टर पति-पत्नी और तीन बच्चों की जान गई


  

बांसवाड़ा की डॉ. कोनी व्यास, उनके पति डॉक्टर प्रदीप जोशी, बच्चे प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी की भी विमान क्रैश में मौत हो गई। उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा के प्रबंधन ने बताया कि डाॅ. कोनी व्यास ने एक महीने पहले यहां से जॉब छोड़ दी थी। वे उनके पति के साथ ही रहने के लिए लंदन जा रही थी, इसलिए उन्होंने​ इस्तीफा दिया।

 

 

बालोतरा के रहने वाले मदन सिंह राजपुरोहित की बेटी खुशबू के साथ यह आखिरी फोटो है। यह तस्वीर अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश होने के कुछ देर पहले ही ली गई थी।

 

खुशबू के पति लंदन में डॉक्टर है। खुशबू अपने पिता मदन राजपुरोहित के साथ बुधवार रात को अहमदाबाद के लिए निकली थी। पिता एयरपोर्ट छोड़कर मेहसाना के पास ही पहुंचे थे कि उनको प्लेन क्रैश की जानकारी मिली।

 


 

पूर्व विधायक के दोहिते की भी मौत

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशना राम नाई के दोहिते अभिनव परिहार पुत्र शिव परिहार की भी प्लेन क्रैश में मौत हो गई, वे लंदन में बिजनेस कर रहे थे।

 

 



 


जानकारी के अुनसार, भीषण हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया के विमाने में उदयपुर के मावली में रहने वाले प्रकाश मेनारिया पुत्र नारायण मेनारिया (48) और वर्दी चंद पुत्र नारायण लाल (54) निवासी वल्लभनगर भी फ्लाइट में सवार थे। दोनों पेशे से शेफ हैं और साथ में यात्रा कर रहे थे।

 

इसके अलावा उदयपुर के सहेली नगर में रहने वाले मार्बल कारोबारी शुभ मोदी पुत्र संजीव मोदी (25), और उनकी बहन शगुन मोदी (22) भी इसी फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। हादसे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुभ और शगुन के परिजनों से फोन पर की बात है। सीएम शर्मा ने परिवार को ढांढस बंधाकर किसी भी प्रकार के सहयोग की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार आपके साथ है।

  

बाड़मेर की युवती भी थी प्लेन में सवार

उदयपुर के चार लोगों के अलावा विमान में अराबा कल्याणपुर की खुशबू राजपूतोहित पुत्री मदनसिंह राजपुरोहित भी सवार थी। विमान हादसे में उसकी मौत की खबर सामने आई है। जनवरी 2025 में खुशबू की शादी मनफूल सिंह निवासी खाराबेरा लूणी जोधपुर के साथ हुई थी। बुधवार को गांव से पिता मदनसिंह और चचेरे भाई खुशबू को अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने के लिए आए थे। वापस लौटते समय उन्हें हादसे की जानकारी मिली।

पढ़ाई के लिए लंदन जा रही पायल की मौत



 

अहमदाबाद विमान हादसे का शिकार उदयपुर के गोगुंदा की रहने वाले पायल खटीक की मौत हो गई। पायल पढ़ाई के लिए एडमिशन लेने लंदन जा रही थी। वह अपने परिवार के साथ गुजरात के हिम्मत नगर में रहती थी। गोगुंदा में पायल की दादी को इसकी जानकारी नहीं है। पायल खटीक की मौत से पूरे क्षेत्र में फैली शोक की लहर फैल गई है। गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने हादसे को लेकर दुःख जताया है।

Similar News