भारत विकास परिषद का दो दिवसीय महिला अधिवेशन 13 व 14 सितंबर को
उदयपुर । भारत विकास परिषद की ओर आगामी 13 व 14 सितंबर को आयोजित होने वाले महिला मिलन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उदयपुर शहर की सभी शाखाओं की समन्वय बैठक बुधवार को विश्व संवाद केंद्र में आयोजित हुई। जिसमें महिला सहभागिता गतिविधि की राष्ट्रीय संयोजिका आशा मेहता, रीजनल संयोजिका सुनीता गोयल का सानिध्य रहा। रीजनल महासचिव संदीप बाल्दी ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पादन के लिए परिवहन समिति, आवास समिति, रजिस्ट्रेशन समिति, भोजन समिति, मंच व्यवस्था समिति, टेंट व्यवस्था समिति, स्वागत समिति आदि के सभी सदस्यों को उनके द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि इस कार्यक्रम में चार सत्र होंगे।
शहर समन्यक राकेश नंदावत ने बताया कि उद्घाटन सत्र में उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूपा में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में रीजनल संयोजक संजीव भारद्वाज, प्रांतीय संयोजक ऋषभ जैन तथा मेघेंद्र शर्मा की उपस्थिति रही। जिला समन्वयक संतोष कुमार जैन ने अब तक हुई प्रगति के बारे में अवगत कराया। प्रांतीय अध्यक्ष मयंक दोषी ने अवगत कराया कि इस कार्यक्रम में उत्तर पश्चिम क्षेत्र (राजस्थान) की 600-700 महिलाएं भाग लेंगीं। जिन महिलाओं ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे 5 सितंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएंगे। बैठक में उदयपुर की सुभाष, उदय, मेवाड़ प्रताप, पद्मिनी, चेतक तथा आजाद शाखा के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। प्रांतीय संयोजिका गायत्री शर्मा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन में कोई दिक्कत आ रही हो तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। बैठक के अंत में शहर समन्वयक राकेश नंदावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।