उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविर काश्तकारों के लिए बड़ी सौगात लेकर आए हैं। जिले की सायरा तहसील की ग्राम पंचायत सायरा में सोमवार को आयोजित शिविर में किसानों को बैलों से खेती प्रोत्साहन योजना के तहत लाभान्वित किया गया। शिविर प्रभारी विकास अधिकारी महीप सिंह जागावत की उपस्थिति में योजना के तहत पात्र जीवाराम पुत्र उदा निवासी बोखाड़ा और रतन लाल पुत्र डालू को 30-30 हजार रूपए की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं, तथा किसानों व ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित किया।