उदयपुर में शराब दुकान सैल्समैन से 3.65 लाख रुपए की चोरी का खुलासा, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
उदयपुर की हिरण मगरी थाना पुलिस ने बीती रात कृषि मंडी के सामने हुई चोरी के मामले में शराब दुकान में काम करने वाले सैल्समैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी किए गए 3.65 लाख रुपए भी बरामद किए गए।
थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके बाद संदिग्ध का पता लगा कर उसे हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम शिवम शाह है, जो मलीपुर, जिला चेनारी, रोहतास, बिहार का निवासी है और गायरियावास, उदयपुर में रहता है। शिकायत प्रार्थी मदनलाल चौधरी ने दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को रात 10:15 बजे वह बिक्री के 3.65 लाख रुपए कलेक्शन लेकर स्कूटी से ठेके पर जा रहे थे।
पैसे स्कूटी की डिक्की में रखे थे और आरोपी शिवम भी उनके साथ था। जब वे काम से लौटे तो डिक्की में रखी राशि गायब थी। प्रारंभिक जांच में सभी को अज्ञात चोरी का शक था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पाया कि चोरी करने वाला वही सैल्समैन शिवम था।