11 दिसंबर का राशिफल

Update: 2025-12-10 20:00 GMT

मेष

आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए मौके मिलेंगे। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ

धन लाभ के संकेत हैं। पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। घर-परिवार में खुशहाली रहेगी। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन

आज थोड़ी सावधानी रखें। किसी तरह का विवाद सामने आ सकता है। कामकाज में देरी से तनाव हो सकता है। संयम से काम लें।

कर्क

भाग्य साथ देगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। रुका धन वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

सिंह

आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी बड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें। शाम बाद स्थिति बेहतर होगी।

कन्या

आज सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। धन वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला

मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से संपर्क लाभ देगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

ध्यान और संयम बनाए रखें। खर्च बढ़ सकते हैं। किसी जरूरी काम में बाधा आ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

धनु

उत्साह बढ़ा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।

मकर

कार्यस्थल में दबाव बढ़ सकता है। विवाद से बचें। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। शाम बाद राहत मिलेगी।

कुंभ

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सौहार्द बढ़ेगा। कारोबार में विस्तार के योग हैं। युवाओं को नई सफलता मिल सकती है।

मीन

दिन शुभ रहेगा। आकर्षक अवसर प्राप्त होंगे। घर में शुभ कार्य की रूपरेखा बन सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

Similar News