उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आवेदन की तिथि बढ़ाई गई

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आवेदन की तिथि बढ़ाई गई
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) शैक्षणिक सत्र में राजस्थान के मूल निवासियों के लिए में राजस्थान के मूल निवासियों के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग)/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक पिछड़ा वर्ग/विमुक्त घुमंतू एवं अर्द्धघूमतू/मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में राज्य की राजकीय निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों एवं राज्य के बाहर की राजकीय राष्ट्रीय स्तर एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित एवं अध्ययनरत शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा वेबसाइट अथवा एसएसओ पोर्टल पर स्कॉलरशिप एसजेई एप क्लिक कर पेपरलेस आवेदन पत्र ऑनलाइन पंजीकरण करने आवेदन पत्र भरने के लिए निम्नानुसार तिथियां निर्धारित की जा रही जाती है।
उत्तरमैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु शिक्षण संस्थाओं द्वारा नवीन पंजीयन/पूर्व में पंजीकृत की मान्यता एवं पाठ्यक्रमवार फी सस्ट्रक्चर अद्यतन करने हेतु प्रारम्भ तिथि 8 सितंबर से अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक रहेगी एवं उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों के द्वारा पेपरलेस ऑनलाइन आवेदन पत्र पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन पत्र बढ़ाने हेतु (कक्षा 11 व 12 के अतिरिक्त) की प्रारंभ प्रारंभ तिथि 15 सितंबर से 15 नवंबर रहेगी उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति संबंधी विस्तृत जानकारी पर देखी जा सकती है।
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति का आवेदन करते समय विद्यार्थियों को मूल दस्तावेजों को रंगीन स्कैन कर पोर्टल पर यथा स्थान अपलोड करना होगा तथा विद्यार्थी आवेदन के समय प्रस्तुत बैंक खाते के बारे में यह सुनिश्चित करने की यह खाता स्वयं आवेदक का ही हो तथा बैंक नियमों के अनुसार केवाईसी पूर्ण हो खाता चालू स्थिति में हुए एवं जनधन खाता ना हो।

Next Story