अनुजा निगम की योजनाओं के आवेदन फरवरी तक

अनुजा निगम की योजनाओं के आवेदन फरवरी तक
X

राजसमन्द( राव दिलीप सिंह)। राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास निगम, राजसमन्द द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना पीएम-अजय योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 अन्तर्गत जिले के बेरोजगार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में निवासी कर रहे समस्त बेरोजगारों से आवेदन मांगे गए है। इसमें अनुसूचित जाति के परिवारों अथवा व्यक्तियों को स्वरोजगार हेतु पीएम-अजय योजनान्तर्गत विभिन्न कार्य जैसे किराना दूकान, ब्यूटी पार्लर, रेडीमेड गारमेंट, चमड़ा कार्य, सिलाई कार्य, वेल्डिंग कार्य, डेयरी उद्योग, फुड प्रोसेसिंग, लघु व्यवसाय, ऑटो मोबाईल रिपेयरिंग, मोबाईल शॉप के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा । परियोजना प्रबंधक जयप्रकाश ने बताया कि आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का हो, एवं आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य हो तथा पारिवारिक आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए एवं किसी बैंक अथवा किसी भी वित्तीय संस्था का अवधिपार बकाया न हो। नियमानुसार इकाई लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम अनुदान राशि 50 हजार स्वीकृत की जाएगी।

Next Story