सहायक पद पर पूर्व सैनिक की नियुक्ति के लिए प्रार्थना पत्र आमंत्रित

X
By - Bhilwara Halchal |21 July 2023 6:12 PM IST
उदयपुर, । सैनिक विश्राम गृह उदयपुर में संविदा के आधार पर सहायक के पद पर पूर्व सैनिक की नियुक्ति के लिए प्रार्थना पत्र आमंत्रित किये गये है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल कमलेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि सिपाही सेनानायक रैंक से सेवानिवृत्त इच्छुक पूर्व सैनिक जिसकी आयु 52 वर्ष से कम हो वे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में उपस्थित होकर अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। संविदा पर सहायक के पद पर चयन विभाग द्वारा गठित समिति द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। नियुक्ति पूर्णतया संविदा पर होगी और अमलगमेटेड फण्ड द्वारा निर्धारित मानदेय प्रतिमाह भुगतान किया जायेगा।
Next Story
