कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट जल्द होगी भारत में लॉन्च, जानें इंजन और बदलाव

कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट जल्द होगी भारत में लॉन्च, जानें इंजन और बदलाव
X

नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी स्‍कोडा अपनी मिड-साइज सेडान कार Skoda Slavia के फेसलिफ्ट संस्करण को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई फेसलिफ्ट में कॉस्मेटिक बदलाव के साथ ही अपडेटेड फीचर्स मिल सकते हैं।

फेसलिफ्ट में क्या बदलाव होंगे

टेस्टिंग के दौरान सामने आई जानकारी के मुताबिक, फेसलिफ्ट Slavia में फ्रंट बंपर, एलईडी हेडलाइट, ग्रिल, नए अलॉय व्हील, रियर बंपर और टेल लाइट में बदलाव किए जा सकते हैं। केबिन में बड़े बदलाव की संभावना कम बताई जा रही है।

इंजन विकल्प और पावर

1.0 लीटर इंजन: 115 पीएस पावर और 178 न्यूटन मीटर टॉर्क, 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प के साथ।

1.5 लीटर इंजन: 150 पीएस पावर और 250 न्यूटन मीटर टॉर्क, 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन के साथ।

लॉन्च समय

स्‍कोडा की ओर से फेसलिफ्ट Slavia को लेकर अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे भारत में साल की दूसरी तिमाही के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।

मुकाबला

भारत में Slavia मिड-साइज सेडान सेगमेंट में पेश की जाती है और इसका मुकाबला इसी सेगमेंट की अन्य सी-क्लास कारों से होता है।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल

Email - [email protected]

व्हाट्सएप - 9829041455

विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129

सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Next Story