कार का स्टीयरिंग व्हील खराब होने से पहले देता है ये संकेत, नहीं दिया ध्यान तो हो सकता है नुकसान

कार का स्टीयरिंग व्हील खराब होने से पहले देता है ये संकेत, नहीं दिया ध्यान तो हो सकता है नुकसान
X

बाजार में एक से बढ़कर एक कार समय-समय पर आती रहती है। मगर फिर भी काफी लोग कार के उपकरणों के बारे में सही से नहीं जानते हैं। कार का स्टीयरिंग व्हील गाड़ी चलाने के लिए बेहद जरूरी है। अगर इसमें जरा सी भी दिक्कत आ गई तो फिर मोटा खर्च करना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टीयरिंग व्हील में खराबी आने से पहले अलग-अलग संकेत मिलते हैं।

स्टीयरिंग व्हील से आवाज

कार चलाते वक्त अगर स्टीयरिंग व्हील से जोर-जोर की आवाज आए तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल, यह आवाज एक बड़ी खराबी की ओर इशारा करती है। जब भी आवाज आनी शुरू हो तो फौरन किसी काबिल मैकेनिक से इसकी जांच करवाएं।

स्टीयरिंग व्हील में वाइब्रेशन

कार के स्टीयरिंग व्हील में से अगर हल्की या पिर बहुत तेज वाइब्रेशन आने लगे तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। ऐसा करने से बाद में मोटा खर्चा करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में कार चलाने से बचना चाहिए। साथ ही जल्द से जल्द किसी मैकेनिक से जांच करवानी चाहिए।

स्टीयरिंग व्हील हो जाएं सख्त

स्टीयरिंग व्हील को अगर घूमाते वक्त स्टीयरिंग थोड़ा सा भी सख्त हो जाए तो बिना देर किए किसी मैकेनिक से चेक करवाएं। वहीं, ऐसी स्थिति में कार को किसी सुरक्षित पर पार्क कर दें। अगर ऐसी स्थिति में कार चलाने की कोशिश की तो हादसा हो सकता है।

फ्ल्यूड का स्तर कम होना

स्टीयरिंग व्हील का फ्ल्यूड अगर कम हो जाए तो भी स्टीयरिंग व्हील से आवाज आती है। ऐसे में एक बार फ्ल्यूड के स्तर की जांच करनी चाहिए। अगर आपको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है तो आप किसी अच्छे मैकेनिक की सहायता ले सकते हैं।

Next Story