भारतीय कंपनी ने पेश किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारतीय कंपनी ने पेश किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने यहां अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एम्पीयर नेक्सस को पेश किया है। आइए जानते हैं कि यह स्कूटर किन फीचर्स के साथ आता है।

इस स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें 12 इंच का एलॉय व्हील भी लगाया गया है। साथ ही साथ आपको इसमें 7.0 इंच का टच स्क्रीन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलेगी। जो सभी स्कूटर में आने वाला एडवांस फीचर है। नेक्सस इलेक्ट्रिक स्कूटर में नेविगेशन भी दिया गया है।

नेक्सस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 kwh की LFP बैटरी का पैक लगाया गया है, जो मिड माउंटेन परमानेंट मोटर दी है जो 3.3 kw और 4 kw की पावर जनरेट करती है। स्कूटर की बैटरी एक बार फुल चार्ज करने के बाद 136 किमी तक का सफर तय किया जा सकता है। इसमें फोर राइड के ऑप्शन दिया गया है, जिसमें आपको ईको, सिटी, पावर और लिम्प होम राइडिंग ऑप्शन दिए गए हैं। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 93 किमी प्रति घंटा है। इसे आप सिटी मोड में 63 kmph की स्पीड और ईको मोड में 42 kmph की टॉप स्पीड पर चला सकते हैं। इसमें 30 फीसदी एक्सरा बैटरी पैक दिया गया है।

Tags

Read MoreRead Less
Next Story