आयुर्वेद परामर्श शिविर का आयोजन

आयुर्वेद परामर्श शिविर का आयोजन
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) आरोग्य समिति राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नाथद्वारा एवम एवीएन आयुर्वेदा फॉर्मुलेशन प्राइवेट लिमिटेड मदुरैई तमिलनाडु के सहयोग से दिनांक 11 दिसंबर 2023 को गांधी रोड स्थित चिकित्सालय परिसर में आयुर्वेद वात रोग व पंचकर्म चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमार जांगिड़ के बताएं अनुसार शिविर में डॉक्टर दिव्य प्रकाश व डॉक्टर राजेन्द्र कुमार जांगिड़ के द्वारा साइटिका दर्द जानु शूल कन्धे दर्द, कमर दर्द,गर्दन दर्द एवम वेरीकोज वेन से पीड़ित 103 रोगियो की जांच कर चिकित्सा परामर्श व दवाइयां वितरित की गई। जिसमे से 17 रोगियों को पंचकर्म चिकित्सा के अन्तर्गत कमर दर्द मे 2 कटि बस्ती, घुटनों के दर्द मे 5 जानुधारा, उदर रोग में 3 मात्रा बस्ती , माइग्रेन मे 1 शिरोधारा एड़ी दर्द मे, कंधे के दर्द में 2 स्वेदन कर्म, 2 स्नेहन कर्म गर्दन के दर्द मे 2 ग्रीवा बस्ती दी गई।शिविर का शुभारम्भ बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक प्रबंधक  अभिषेक अग्रवाल एवम ए. वी. एन. फार्मा प्रतिनिधि महेंद्र सिंह के सानिध्य मे दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया । शिविर में रि.DNO डॉक्टर हरीश गहलोत, प्रवीण सनाढ्य, छैल कुंवर, मधु, लोकेश, जसोदा, काजोल, पारुल, जितेन्द्र व पुष्पा आदि ने सहयोग किया।

Next Story