जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर मतगणना को लेकर बने विवाद के हालत

By - राजकुमार माली |4 Jun 2024 3:55 PM IST
जयपुर। ग्रामीण लोकसभा सीट पर मतगणना को लेकर विवाद के हालत बन गए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपने कुछ समर्थकों के साथ कॉमर्स कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर पहुंच गए हैं। विवाद की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। कांग्रेस यहां दोबारा मतगणना की मांग कर सकती है।
चार केंद्रीय मंत्रियों और लोकसभा अध्यक्ष का क्या हुआ?
राजस्थान से चार केंद्रीय मंत्रियों और लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई। इनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र शेखावत, भूपेंद्र यादव और कैलाश चौधरी शामिल रहे। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। आज इस सीटों पर मतगणना हो रही है। जानिए कौन जीत की ओर बढ़ रहा है और कौन हार का मुंह देख सकता है।
Next Story
