राजस्थान से अर्जुन संभालेंगे कानून तो भागीरथ करेंगे किसानों की देखरेख, जानें भूपेंद्र और गजेंद्र का मंत्रालय

राजस्थान से अर्जुन संभालेंगे कानून तो भागीरथ करेंगे किसानों की देखरेख, जानें भूपेंद्र और गजेंद्र का मंत्रालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल के लिए सोमवार को पोर्टफोलियो का बंटवारा कर दिया गया है। इनमें राजस्थान से कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह को पर्यटन मंत्रालय और भूपेंद्र को वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का मंत्री बनाया गया है।

मंत्रालय की जिम्मेदारी में इस बार राजस्थान से गजेंद्र सिंह शेखावत का मंत्रालय बदल दिया गया है। वहीं भूपेंद्र यादव को पिछली बार की तरह ही इस बार भी वन एवं पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है।

गजेंद्र सिंह शेखावत को पिछली मोदी सरकार में जल शक्ति मंत्रालय दिया गया था। इस बार उनका मंत्रालय बदला गया है। वहीं, भूपेंद्र यादव के पास पिछली सरकार में भी वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ही जिम्मेदारी थी।

पिछली नरेंद्र मोदी सरकार में अर्जुन राम मेघवाल को कानून और संसदीय कार्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं अब उन्हें नई मोदी सरकार में भी कानून मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।

राजस्थान के अजमेर से सांसद चुनकर आए भागीरथ चौधरी को भी मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है। भागीरथ चौधरी को इस मोदी सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

Next Story