होटल संचालक के इकलौते बेटे ने फंदे से लटक कर जान दी

होटल संचालक के इकलौते बेटे ने फंदे से लटक कर जान दी
X

भीलवाड़ा बीएचएन। एक होटल संचालक के इकलौते बेटे ने शुक्रवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना, सदर थाने के सुवाणा गांव में हुई। पुलिस ने खुदकुशी के कारणों की जांच शुरु कर दी।

सदर थाने के दीवान जेपी शर्मा ने बताया कि सुवाणा निवासी जगदीश जाट चाय की होटल चलाता है, जबकि उसकी पत्नी नरेगा में मजदूरी करती है। जाट दंपती, सुबह घर से कामकाज के लिए चले गये। इसके बाद उनके बेटे विशाल 19 ने गले में स्टॉल का फंदा डाला और कड़े से झूल गया। दोपहर एक बजे जब मां घर लौटी तो उसे बेटा विशाल फंदे से झुलता मिला। यह देखकर उसकी चीत्कार फूट पड़ी। आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गये। सूचना पर उसका पिता व सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद शव को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि विशाल, जगदीश का इकलौता बेटा था। विशाल के एक बहन है। साथ ही विशाल ने इसी वर्ष 12 वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें उसे 81 प्रतिशत अंक मिले थे। विशाल ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

Tags

Next Story