गर्वन्मेंट स्कूल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, लडक़ी से था अफेयर, हत्या का आरोप लगा किया प्रदर्शन

गर्वन्मेंट स्कूल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, लडक़ी से था अफेयर, हत्या का आरोप लगा किया प्रदर्शन
X

भीलवाड़ा बीएचएन। एक युवक का शव गर्वन्मेंट स्कूल परिसर में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि युवक का एक लडक़ी से अफेयर था। ऐसे में युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुये गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। घटना, बिजौलियां थाने के कास्या गांव की है। उधर, मांडलगढ़ विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी बिजौलियां पहुंचे और थाना अधिकारी से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कास्यां निवासी अभिषेक 19 पुत्र बहादुर बंजारा शुक्रवार देर शाम गांव के ही सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में स्थित एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। तलाश के दौरान परिजन वहां पहुंचे और अभिषेक को फंदे से उतार कर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया।

शनिवार सुबह पुलिस अभिषेक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी पहुंची जहां मृतक के परिजन आरोप-प्रत्यारोप करने लगे। इन लोगों ने अभिषेक की मौत को हत्या बताते हुये हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि जब तक गिरफ्तारी नहीं हो जाती, शव नहीं उठायेंगे।इस दौरान मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल भी बिजौलियां पहुंचे। पुलिस ने समझाइश कर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा दिया।

अभिषेक की हत्या का आरोप

बिजौलियां थाने के दीवान रामसिंह ने बताया कि मृतक के काका विजय पाल पुत्र हजारी बंजारा ने महेंद्र बंजारा सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा अभिषेक शुक्रवार को घर पर था। ये आरोपित अभिषेक को धमकी दे रह थे। घर आकर मारपीट की। इसके बाद अभिषेक का शव स्कूल में नीम के पेड़ से लटका मिला। विजयपाल का आरोप है कि इन लोगों ने अभिषेक की हत्या कर दी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

लडक़ी का था अभिषेक से अफेयर

बिजौलियां थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने बताया कि अभिषेक का एक लडक़ी से अफेयर था। इनकी फोटायें भी वायरल की गई थी। इसे लेकर इनके बीच विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी।

Next Story