बारिश का रेड अलर्ट: अधिकारियो के अवकाश निरस्त, बिना अनुमति नहीं छोड़ें मुख्यालय- कलेकटर

X
By - भारत हलचल |2 Aug 2024 9:03 PM IST
भीलवाड़ा। मौसम विभाग ने राज्य में आगामी 4-5 दिनों में भारी से अति भारी बारिश होने का पूर्वानुमान (Forecast) जारी किया हैं। इसे लेकर जिला कलक्टर नमित मेहता ने जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी एवं समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी दिनांक 08 अगस्त 2024 तक मुख्यालय पर ही रहेंगें एवं अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगें। जिन अधिकारियों के पूर्व में अवकाश स्वीकृत हैं, उनके अवकाश तत्काल निरस्त किये जाते हैं।
Next Story
