खाना मांगा तो युवक को मारा चाकू,: रिलेशनशिप में रह रही युवती ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस घटना से अनभिज्ञ

रिलेशनशिप में रह रही युवती ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस घटना से अनभिज्ञ
X

भीलवाड़ा बीएचएन । तीन साल पहले हुई पहचान के बाद रिलेशनशिप में रही युवती ने बीती रात युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। विवाद, खाना लगाने की बात पर उपजा। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, प्रताप नगर पुलिस ने बीती रात हुई इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है।

प्रताप नगर थाना सर्किल में रहने वाले दीपक शर्मा को बीती रात जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके पेट और हाथ पर चाकू लगा हुआ है। दीपक शर्मा ने रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि वह तीन साल पहले वर्षा से मिला था। इसके बाद से वर्षा, दीपक के साथ उसी के मकान में रिलेशनशिप में रह रही है।

दीपक का आरोप है कि वर्षा आये दिन उससे झगड़ा करती रहती है। वह उसे घर से बाहर भी नहीं जाने देती।

इतना ही नहीं, वर्षा उसे न तो परिवारजन और न ही मित्रों से मिलने देती है। इसे लेकर आये दिन कहासुनी होती रहती है। बीती रात उसने, वर्षा को खाना लगाने के लिए कहा तो उसने खाना नहीं लगाया और चाकू से उस पर हमला कर दिया। चाकू उसे पेट और हाथ पर लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

दीपक ने कहा कि दो साल से उसके व वर्षा के बीच विवाद चल रहा है। वह कई मुकदमें भी उस पर दर्ज करवा चुकी है और झूंठें मुकदमे लगाने की धमकी भी दे रही है। दीपक ने कहा कि वह यही चाहता है कि या तो वर्षा उससे अलग हो जाये या प्रेमपूर्वक उसके साथ रहे।

उधर, इस मामले की जानकारी प्रताप नगर पुलिस से चाही गई तो पुलिस ने इस तरह की घटना से अनभिज्ञता जाहिर की। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह का कॉल भी नॉ रिप्लाई था।

Next Story