जैन मंदिर पर पथराव् - साध्वी घायल, मचा बवाल

मध्यप्रदेश में एक मंदिर पर पथराव हुआ है। मंदिर पर पथराव के बाद बवाल मच गया। मंदिर पर पथराव की यह घटना प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई है। भोपाल के बजरिया क्षेत्र में जैन मंदिर पर पथराव के बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मंदिर में पथराव की घटना सामने आई है। यहां के शंकराचार्य नगर में जैन मंदिर पर पथराव हुआ। पत्थर लगने से एक साध्वी के घायल होने की भी सूचना है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पथराव की घटना से जैन समाज में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

मंदिर पर पत्थर मारने की यह घटना 24 सितंबर यानि मंगलवार को घटी। जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील जैन ने मामले की शिकायत की। 46 साल के सुनील जैन ने पुलिस को बताया कि मंदिर में सुबह करीब 8 बजे पत्थर मारे गए जिससे कांच टूट गए। उस वक्त खुद सुनील जैन सहित कुछ अन्य लोग पूजा पाठ कर रहे थे।

बजरिया पुलिस ने मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील जैन की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया। तनाव बढ़ते देख पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस घटना से जैन समाज में आक्रोश फैल गया है।

Next Story