एमपी में भूकंप के झटके, दीवारों में आई दरार, घरों से बाहर निकले लोग

एमपी में भूकंप के झटके, दीवारों में आई दरार, घरों से बाहर निकले लोग
X

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भूकंप आने से हड़कंप मच गया। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र का अमरावती जिला बताया जा रहा है। जो कि बैतूल जिले की सीमा से सटा हुआ है।

इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कई जगह के मकानों में दरार आ गई है। जिला प्रशासन घटना की जानकारी जुटाने में जुट गया है। बता दें कि, 11 जून को ताप्ती नदी के किनारे रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। कंपन इतना तेज था कि कई घरों की दीवारों में दरार आ गई। कंपन महसूस होते ही लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 आंकी गई है। लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है। प्रशासन का इस मामले पर कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। कई बार रह-रहकर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

Next Story