शाहपुरा में अल सुबह सडक़ पर उतरे लुटेरे: - मजदूरी जा रही महिला से लूटपाट, छीना-झपटी में कान चोटिल

- मजदूरी जा रही महिला से लूटपाट, छीना-झपटी में कान चोटिल
X

भीलवाड़ा बीएचएन। शाहपुरा जिला मुख्यालय पर अल सुबह ही बाइक सवार लुटेरे सडक़ पर उतर आये और मजदूरी जा रही महिला के गहने लूट लिये। छीना-झपटी में महिला के कान भी चोटिल हो गये। पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु की है।

शाहपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तहनाल गेट निवासी लाडदेवी कुम्हार गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से निकल कर पैदल ही मजदूरी के लिए जा रही थी। तहनाल रोड पर पीछे से एक बाइक पर तीन लुटेरे आये, जो नाड देवी को क्रॉस कर आगे निकल गये। इसके बाद ये लुटेरे पुन: बाइक घुमाकर लाडदेवी के पास पहुंचे और उसके गले से सोने का मांदलिया और कानों से टोप्स झपट लिये। छीना-झपटी में महिला के कान चोटिल हो गये। उधर, वारदात के बाद तीनों बदमाश शाहपुरा की ओर भाग निकले। लूट की सूचना शाहपुरा थाने को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़त महिला से वारदात की जानकारी लेकर लुटेरों की तलाश शुरु की। फिल्हाल लुटेरों का पता नहीं चल पाया।

Next Story