रेप कर लडक़ी को मरने पर मजबूर करने का आरोपित गोविंद सिंह गिरफ्तार

रेप कर लडक़ी को मरने पर मजबूर करने का आरोपित गोविंद सिंह गिरफ्तार
X

भीलवाड़ा बीएचएन। लडक़ी से रेप कर उसे मरने पर मजबूर करने के मामले में बदनौर पुलिस ने आरोपित गोविंद सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया।

बदनौर थाना प्रभारी नारायण सिंह ने बीएचएन को बताया कि 16 अक्टूबर को थाना सर्किल में एक लडक़ी जंगल में बकरियां चराने गई थी। जहां आरोपित गोविंद सिंह रावत इस लडक़ी को जंगल में ले गया और उसके साथ रेप करने लगा। पीडि़ता का पिता लडक़ी के लिए खाना लेकर जंगल में गया, तो लडक़ी रो रही थी। आरोपित गोविंद सिंह लडक़ी से रेप कर रहा था। इसके बाद वह पीडि़ता को छोडक़र भग गया। इसके बाद पीडि़ता ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। लडक़ी की 18 अक्टूबर को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में मौत हो गई थी। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। पुलिस ने तफ्तीश के बाद इस मामले में बड़ाछ निवासी गोविंद सिंह 19 पुत्र देवीसिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात का खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी सिंह के साथ कांस्टेबल सोभागराम, सुनील कुमार, सुभाषचंद्र शामिल थे।

Next Story