भजनलाल सरकार ने कर्मचारियों को दिया दीवाली तोहफा, महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी

भजनलाल सरकार ने कर्मचारियों को दिया दीवाली तोहफा, महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी
X

जयपुर। केंद्र सरकार के बाद राजस्थान सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग ने डीए बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। डीए 50 से बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया गया है। बढ़ा हुआ डीए एक जुलाई से लागू होगा।

एक जुलाई से लेकर 31 अक्टूबर तक का बढ़ा हुआ डीए कर्मचारियों के जीपीएफ (जनरल प्रोवडेंट फंड) खाते में जमा होगा। एक नवंबर के बाद बढ़े हुए डीए का भुगतान वेतन के साथ नकद किया जाएगा। सेवानिवृत कर्मचारियों को एक जुलाई से बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान किया जाएगा।

आठ लाख सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा

राज्य सरकार ने पिछले दिनों कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने की भी घोषणा की थी। राज्य सरकार ने कर्मचारियों का वेतन 30 नवंबर कोही देने का फैसला किया है। प्रदेश के आठ लाख सरकारी कर्मचारियों को इसका फायदा होगा।

Next Story